अमृतपाल सिंह की नई सेल्फी आई सामने , भारत से नेपाल पहुंचने की आशंका
Latest News Alerts
Choose News Alerts
अमृतसर : बता दे पंजाब पुलिस खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए 5 राज्यों की खाक छान रही है, मगर इसी बीच अमृतपाल की एक नई सेल्फी सामने आई है जिसमे अमृतपाल सिंह और उसका साथी पपलप्रीत नज़र आ रहा है। जिसमें वह महरून पगड़ी बांधे हुए और चिपकी दाढ़ी में नजर आ रहा है। हालंकि ये सेल्फी कब और कहां की है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। सोशल मीडिया पर ये फोटो वायरल हो रही है।Â
ये जानकारी भी सामने आई है कि नेपाल के अखबार की एक खबर के मुताबिक, काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने शनिवार को कांसुलर सेवा विभाग को भेजे एक पत्र में सरकारी एजेंसियों से अनुरोध किया है कि यदि अमृतपाल नेपाल से भागने की कोशिश करता है तो उसे गिरफ्तार किया जाए।
इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि अमृतपाल भारत से नेपाल पहुंच चुका है। वह नेपाल से किसी तीसरे देश भागने की तैयारी में हैं। भारत ने नेपाल सरकार से अनुरोध किया है कि वह खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को किसी तीसरे देश में भागने से रोके। अगर वह भारतीय पासपोर्ट या किसी फेक पासपोर्ट का प्रयोग करके भागने की कोशिश करता है तो उसे जाने की अनुमति ना दें और गिरफ्तार कर लें।
हालांकि इस पर अभी तक पंजाब पुलिस, पंजाब सरकार या फिर केंद्र सरकार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
[metaslider id=25498]