Skip to content

"वारिस पंजाब दे" के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी लवप्रीत तूफान की कोर्ट के आदेशों पर हुई रिहाई

Waris Punjab De chief Amritpal Singh's accomplice Lovepreet Toofan released on court orders
Waris Punjab De chief Amritpal Singh's accomplice Lovepreet Toofan released on court orders
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : बड़ी खबर है कि अमृतसर में अजनाला पुलिस स्टेशन पर कल हुए हमले के बाद पुलिस ने "वारिस पंजाब दे" के प्रमुख अमृतपाल सिंह के साथी लवप्रीत तूफान को केस से डिस्चार्ज करने की एप्लिकेशन दायर की। मिली जानकारी अनुसार कोर्ट के आदेशों पर लवप्रीत तूफान दोपहर बाद जेल से बाहर आ गया है। बता दे SSP ने गुरुवार के बयान को दोहराते हुए कहा कि अमृतपाल सिंह व समर्थकों की तरफ से पुलिस के सामने सबूत पेश किए गए हैं। जिनके आधार पर आज पुलिस लवप्रीत की रिहाई के लिए कोर्ट में एप्लिकेशन दाखिल करने जा रही है। बता दे तूफान को लेने कुछ समर्थक और पारिवारिक सदस्य पहुंचे थे। तूफान ने बाहर आते ही अमृतपाल सिंह को जरनैल की उपाधि दे दी। तूफान ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उसका इस मामले में कोई हाथ नहीं है। संगतों का काफी अधिक सहयोग रहा है। सभी का धन्यवाद, जिसने उसकी रिहाई में सहयोग दिया है। [metaslider id=25498]