Skip to content

Twitter ने भारत में 3 में से 2 ऑफिस किये बंद, अब सिर्फ बेंगलुरु ऑफिस में काम होगा

Twitter closed 2 out of 3 offices in India, now only Bengaluru office will work
Twitter closed 2 out of 3 offices in India, now only Bengaluru office will work
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
नई दिल्ली : खबर है कि Twitter ने शुक्रवार को भारत में 3 में से 2 ऑफिस बंद कर दिए हैं। ये दो ऑफिस दिल्ली और मुंबई के हैं। वहीँ बेंगलुरु में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का ऑफिस पहले की तरह चलता रहेगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्विटर की इंडियन टीम में अब केवल 3 एम्प्लॉई बचे हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार ट्विटर की इंडिया टीम में जो 3 कर्मचारी बचे हैं ये सभी वर्क फ्रॉम होम पर रहेंगे। बेंगलुरु ऑफिस में वे कर्मचारी काम करेंगे जो सीधे अमेरिका ऑफिस में रिपोर्ट करते हैं और इंडिया टीम का हिस्सा नहीं हैं। आपको बता दे नवंबर में एलन मस्क ने भारत में अपने 90% (करीब 200) स्टाफ को निकाल दिया था। एलन मस्क ट्विटर की फाइनेंशियल हेल्थ को सुधारने के लिए लगातार कॉस्ट कटिंग कर रहे हैं। मस्क 2023 के अंत तक ट्विटर को फाइनेंशियल रूप से मजबूत करना चाहते हैं। उन्होंने रेवेन्यू बढ़ाने के लिए ब्लू सब्सक्रिप्शन जैसी कुछ सर्विस को मॉडिफाई भी किया है। भारत में इस सर्विस का मंथली सब्सक्रिप्शन 650 रुपए है। [metaslider id=25498]