Skip to content

पंजाब की भगवंत मान सरकार का Pearl ग्रुप के खिलाफ बड़ा एक्शन

Punjab's Bhagwant Mann government's big action against Pearl Group
Punjab's Bhagwant Mann government's big action against Pearl Group
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : बड़ी जानकारी मिल रही है कि पर्ल ग्रुप के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए सी.एम. भगवंत मान ने सख्ती अपनाई है। मिली जानकारी अनुसार मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज को आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत पर्ल ग्रुप की जायदादों पर रैड एंट्री दर्ज की जाएगी। CM मान ने सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नरों और एस.एस.पीज के साथ मीटिंग की। इस मीटिंग में उन्होंने पर्ल ग्रुप के पीड़ितों को इंसाफ दिलाने की बात कही। उन्होंने कहा कि पर्ल ग्रुप ने पंजाब में लूट मचा रखी है। लोगों की खून-पसीने की कमाई को लूटा है। इसलिए उन्होंने पीड़ितों को इंसाफ दिलाने के लिए पर्ल ग्रुप की जायदादों की पहचान, रैड एंट्री और खरीद पर तुरंत रोक लगा दी है। इसके साथ ही सी.एम. मान ने कहा कि लोगों के एक-एक पैसे का हिसाब लिया जाएगा और उनके सारे पैसे वापिस लौटाने की कोशिशें जारी हैं। [metaslider id=25498]