Skip to content

पंजाब की AAP सरकार ने एक और चुनावी वादा किया पूरा , 36 प्रिंसिपल हुए सिंगापुर रवाना

Punjab's AAP government fulfills another poll promise, 36 principals leave for Singapore
Punjab's AAP government fulfills another poll promise, 36 principals leave for Singapore
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने एक और चुनावी वादा पूरा कर दिया है। बता दे सरकारी स्कूलों के 36 प्रिंसिपलों को सिंगापुर के लिए रवाना कर दिया गया है । सभी प्रिंसिपल ने चंडीगढ़ से सिंगापुर के लिए उड़ान भरी। इस मौके मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद मुख्य रूप से पहुंचे और सभी को सी-ऑफ किया। CM मान ने इस दौरान सभी प्रिंसिपल से हाथ मिलाया और उन्हें पूरा ज्ञान लेकर लौटने के लिए कहा। वहीं प्रिंसिपल्स ने भी अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसे अवसर के बारे में कभी नहीं सोचा था। वह वापस आकर अपने बच्चों व अध्यापकों को अपना अलग अनुभव साझा करेंगे। CM मान ने बताया कि यह अध्यापक 6 फरवरी से 10 फरवरी तक सिंगापुर में प्रोफेशनल टीचर ट्रेनिंग सेमिनार का हिस्सा बनेंगे। जहां यह पढ़ाने के लेटेस्ट तरीकों के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे। [metaslider id=25498]