Skip to content

अमृतसर में PNB बैंक लूट मामले को पुलिस ने 4 दिन में सुलझाया

Police solved the PNB bank robbery case in Amritsar in 4 days
Police solved the PNB bank robbery case in Amritsar in 4 days
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : अमृतसर में PNB बैंक लूट मामले को पुलिस ने 4 दिन में सुलझा लिया है। पुलिस ने लूट को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को CCTV कैमरों की मदद से काबू कर लिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान अमृतसर के लोहारा निवासी लालजीत सिंह और ऋषि विहार निवासी गगनदीप सिंह के रूप में हुई है। पुलिस कमिश्नर जसकरण सिंह ने कहा कि लालजीत सिंह से पुलिस ने 12 लाख रुपए और पिस्टल व 11 कारतूस और वारदात के बाद प्रयोग की गई कार बरामद कर ली है। वहीं गगनदीप सिंह पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई एक्टिवा, 10 लाख रुपए, एक पिस्टल और 9 जिंदा राउंड हासिल किए हैं। आरोपियों ने जिस पिस्टल का प्रयोग किया वे भी लाइसेंसी थी और जिस एक्टिवा का प्रयोग किया, वे भी उनकी अपनी ही थी। आरोपियों ने पुलिस को चकमा देने के लिए पहले एक्टिवा में लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी बीच रास्ते में एक्टिवा छोड़ कार में फरार हो गए थे। सीसीटीवी कैमरों में आरोपियों के एक्टिवा का नंबर साफ पढ़ा गया और पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई। पुलिस कमिश्नर ने जानकारी दी कि पकडे गए दोनों आरोपी बेरोजगार हैं। बेरोजगारी से तंग आकर दोनों युवकों ने बैंक लूटने का प्लान बनाया। वहीं अब आरोपी लालजीत के पिता पर भी मामला दर्ज किया जाएगा, क्योंकि वारदात में उनकी पिस्टल का प्रयोग किया गया। [metaslider id=25498]