Skip to content

लुधियाना में कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर हुई फायरिंग , 2 युवकों को लगी गोली

Firing outside court complex in Ludhiana, 2 youths injured
Firing outside court complex in Ludhiana, 2 youths injured
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है कि यहां कोर्ट कॉम्प्लेक्स के बाहर कुछ लोगों ने एक पक्ष पर फायरिंग कर दी। मिली जानकारी अनुसार इस दौरान 3 राउंड फायरिंग हुई। वहीँ गोली लगने से 2 लोग घायल हो गए। इसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है घायल युवक किसी केस की पेशी पर कोर्ट आया हुआ था। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस ने 3 लोगों को हिरासत में ले लिया, लेकिन कुछ फरार हाेने में कामयाब हो गए। घटना स्थल पर पुलिस को गोलियों के खोल मिले है। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया। किसी को अंदर-बाहर नहीं आने दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते ये फायरिंग की गई है। [metaslider id=25498]