Skip to content

बड़ी खबर : अमृतसर में 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों व पुलिस में हुई झड़प

Big news: Clash between police and supporters of 'Waris Punjab De' chief Amritpal Singh in Amritsar
Big news: Clash between police and supporters of 'Waris Punjab De' chief Amritpal Singh in Amritsar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर मिल रही है कि 'वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के समर्थकों व पुलिस के बीच झड़प हो गयी है। इसके बाद अमृतसर में स्थिति तनावपूर्ण बन गयी। बता दे कि "वारिस पंजाब दे' के प्रमुख अमृतपाल सिंह के एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। प्राप्त जानकारी अनुसार रूपनगर जिले के चमकौर साहिब निवासी वरिंदर सिंह को कथित रूप से अगवा करने और पिटाई करने के आरोप में अमृतपाल सिंह और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।। इस मामले में थाना अजनाला की पुलिस ने अमृतपाल सिंह के एक करीबी सहयोगी लवप्रीत तूफान को गिरफ्तार किया था। लवप्रीत तूफान को रिहा करने की मांग को लेकर आज ये प्रदर्शन देखने को मिला है। वहीँ आज अमृतपाल सिंह ने अपने साथी की रिहाई को लेकर अपने समर्थकों से थाना अजनाला पर एकत्र होने को कहा था। उसी के तहत आज गुरुवार को भारी संख्या में समर्थक यहां इकट्ठा हुए। इसे देखते हुए इलाके में भारी पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। पुलिस ने उग्र भीड़ को रोकने के लिए बैरीकेड लगाए थे, लेकिन अमृतपाल सिंह के समर्थक बैरिकेड तोड़कर अंदर घुस गए।इस दौरान पुलिस और समर्थकों के बीच हिंसक झड़प देखने को मिली। बताया जा रहा है इस झड़प में छह पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार इस बीच अमृतपाल सिंह ने मीडिया से बात भी की। अमृतपाल सिंह ने कहा अगर एक घंटे में उसके साथी को पुलिस नहीं छोड़ती और ये केस खत्म नहीं करती, तो आगे जो कुछ भी होगा उसके लिए प्रशासन जिम्मेदार होगा। अमृतपाल ने कहा कि उसके साथी के ऊपर बस राजनीतिक मकसद से केस दर्ज किया गया है। [metaslider id=25498]