Skip to content

ट्रैफिक जाम में फंसे शख्स ने लोगों को साइड करने के लिए निकाल ली रिवाल्वर

A person stuck in a traffic jam took out a revolver to side people
A person stuck in a traffic jam took out a revolver to side people
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
अमृतसर : पंजाब के अमृतसर में एक अनोखी घटना सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार यहां एक व्यक्ति गनपॉइंट पर ट्रैफिक जाम हटाता हुआ नजर आया। बताया जा रहा है जब सड़क पर भीड़ से जब जाम लगा तो उस शख्स ने अपने जेब से रिवॉल्वर निकाल ली और हाथ में लहराते हुए लोगों को हटाने लगा। रिवॉल्वर देखकर लोग डर के मारे सड़क से किनारे हटने लगे लगे और शख्स अपने रास्ते निकल गया। हालांकि इस दौरान फायरिंग जैसी कोई घटना सामने नहीं आई। वहीँ इस दौरान किसी दूसरे शख्स ने इस वाक्य का वीडियो बना लिया। जो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। अभी यह भी पता नहीं चल सका है कि रिवॉल्वर लाइसेंसी है या फिर अवैध। फ़िलहाल पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक यह घटना रविवार दोपहर अमृतसर के पुतलीघर मार्केट की है। [metaslider id=25498]