Skip to content

जालंधर नगर निगम हाउस की आखरी बैठक में आज जमकर हंगामा हुआ , शहर में सीवरेज, पार्क और एलईडी लाइट घोटाले को लेकर हंगामा

Uproar in the last meeting of Jalandhar Municipal Corporation House today, uproar in the city over sewerage, park and LED light scam
Uproar in the last meeting of Jalandhar Municipal Corporation House today, uproar in the city over sewerage, park and LED light scam
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : आज जालंधर नगर निगम हाउस की बैठक में जमकर हुआ। बैठक में आज कांग्रेस के पार्षदों ने ही अपने मेयर की ही घेराबंदी कर डाली। पार्षदों ने बैठक के दौरान उनके वार्डों में विकास के कार्य ना होने और कामों में एक समान नीति ना अपनाने को लेकर हाउस में ही खूब खरी खोटी सुनाई। हालांकि कुछ पार्षदों ने मेयर के कार्यकाल को लेकर उनकी तारीफ भी की। पार्षद निर्मल सिंह निम्मा ने मेयर की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हीं के शासन में पार्षदों को हाउस में बोलने की आजादी मिली है। इससे पहले तो हाउस की बैठक मे प्रस्ताव आते थे और सीधे पारित होकर चले जाते थे। कांग्रेस पार्षद देशराज जस्सल ने हाउस की बैठक शुरू होते ही मेयर की खिलाफत शुरू कर दी। उन्होंने मेयर से पूछा कि पांच साल के दौरान एलईडी घोटाले का क्या हुआ। जब खुद विपक्ष में थे तो शहर में पैच वर्क से लेकर सीवरेज की समस्या को उठाते थे। अब शहर की सड़कें टूटी हैं और सीवरेज की समस्या से लोग परेशान हैं। हाउस की अंतिम बैठक में आज विपक्ष ने भी मेयर जगदीश राज राजा के खिलाफ मोर्चा खोला। विपक्षी दल भाजपा के पार्षद सुशील शर्मा ने कहा कि पिछले पांच साल के दौरान हाउस की बैठकों में कहीं पर भी लोकतंत्र नजर नहीं आया। सभी विपक्षी पार्षदों के साथ भेदभाव हुआ। [metaslider id=25498]