दर्दनाक हादसा , अहमदाबाद के शाहीबाग में 11 मंजिला बिल्डिंग की 7वीं फ्लोर पर भयानक आग लगने से जिंदा जली लड़की
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
अहमदाबाद : दर्दनाक हादसे की खबर मिली है कि अहमदाबाद के शाहीबाग इलाके में शनिवार को 11 मंजिला बिल्डिंग की 7वीं फ्लोर के एक फ्लैट में भयानक आग लग गई। इस हादसे में एक 15 साल की लड़की की मौत हो गई। बताया जा रहा है वह बालकनी में 25 मिनट तक फंसी रही और लोगों से बचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।
मिली जानकारी अनुसार परिवार के अन्य चार लोगों को बचा लिया गया, उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि आग लगने का कारण अभी पता नहीं चला है। ये घटना सुबह 7:28 बजे की बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद एम्बुलेंस समेत दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
आग लगने के वक्त फ्लैट में पांच लोग थे। चार बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि प्रांजल कमरे में फंस गई, फिर बालकनी की तरफ चली गई और जान बचाने की गुहार लगाने लगी। जब तक उसे निकाला गया और अस्पताल पहुँचाया गया पर उसे बचाया नहीं जा सका। डॉक्टर के मुताबिक, उसे 100% बर्न इंजरी हो चुकी थी। इसी वजह से उसकी मौत हो गई।
[metaslider id=25498]