Skip to content

रिपोर्ट लिखवाने आये लोगों ने पुलिस चौकी में घुसकर कर्मचारियों को पीटा

The people who came to write the report entered the police post and beat the employees
The people who came to write the report entered the police post and beat the employees
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] लुधियाना : खबर मिली है कि लुधियाना में बसंत चौकी में रात को युवक के लापता होने की रिपोर्ट लिखाने आए व्यक्ति के साथ 10 से 12 लोगों ने बैरक में पुलिस कर्मचारियों के साथ मारपीट की। मुलाजिमों पर तेजधार हथियारों से धावा बोल दिया। मिली जानकारी इस लड़ाई में दो कर्मचारियों को चोटें भी आई। वहीं थाने का मुंशी भी घायल हो गया, जिसके हाथ पर तीखी वस्तु से वार किया गया। वहीँ सूचना पाकर चौकी इंचार्ज जरनैल सिंह तुरंत मौके पर पहुंचे। जिसके बाद घायल कर्मियों को उपचार के लिए ले जाया गया। प्राप्त जानकारी अनुसार घायल हवलदार की शिकायत पर पुलिस ने महिला समेत छह आरोपियों पर केस दर्ज किया। जिसमें 5 अज्ञात आरोपी भी अलग से नामजद किए गए हैं। इनके खिलाफ पांच अज्ञातों के खिलाफ हत्या प्रयास, छीना झपटी, वर्दी फाड़ने, धमकियां देने व मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया। वहीँ इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। [metaslider id=25498]