Skip to content

गणतंत्र दिवस की परेड में पंजाब की झांकी शामिल न करने का मामला गर्माया

The matter of not including the tableau of Punjab in the Republic Day parade heated up
The matter of not including the tableau of Punjab in the Republic Day parade heated up
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : पंजाब देश के 74वें गणतंत्र दिवस पर आयोजित परेड में देश को आजादी के बलिदान की शौर्य गाथा और संस्कृति की झलक नहीं दिखा सकेगा। भारत सरकार द्वारा पंजाब की झांकी को रिजेक्ट कर दिया गया है। वहीँ आकाली दल ने इस पर एतराज जताया है। उनके द्वारा इस फैंसले की फिर समीक्षा करने की मांग की गई है। अकाली दल के प्रवक्ता व पूर्व मंत्री डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने इसे लेकर ट्वीट किया है। डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने ट्वीट कर कहा कि ''पंजाब देश की स्वॉर्ड आर्म है। इसकी एक समृद्ध विरासत, संस्कृति और एक महान इतिहास है। देश की खाद्य जरूरतों के लिए इसका बहुत बड़ा योगदान है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि गणतंत्र दिवस परेड में इसकी झांकी को शामिल नहीं किया जा रहा है. यह पूरी तरह से अनुचित है और इसकी समीक्षा की जानी चाहिए।'' [metaslider id=25498]