Skip to content

SAD NEWS : पंजाब के युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत

SAD NEWS: Youth from Punjab dies of heart attack in Canada
SAD NEWS: Youth from Punjab dies of heart attack in Canada
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] लुधियाना : दुखद खबर है कि पंजाब के लुधियाना के युवक की कनाडा में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मिली जानकारी मुताबिक अभी वह 8 महीने पहले ही कनाडा गया था। मृतक का नाम शमशेर सिंह उर्फ शैरी है। शैरी की शादी 2019 में हुई थी। उसके एक बेटा है। प्राप्त जानकारी अनुसार शैरी कनाडा में अपने दादा ससुर संतोख सिंह, दादी सास सुरिंदर कौर, पत्नी और बेटे सहित रहता था। शैरी लुधियाना के मुल्लांपुर दाखा का रहने वाला है। उसका पिता सेनेटरी कारोबारी है। शैरी के पिता दलबारा सिंह ने बताया कि शैरी की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वह बिल्कुल स्वस्थ था। युवक की मौत के बाद गांव निवासियों में दुख की लहर है। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। आए दिन पंजाब के युवाओं की विदेश में हार्ट अटैक से मौत होना चिंता का विषय है। [metaslider id=25498]