Skip to content

पंजाब के CM भगवंत मान ने जीरा में लगी शराब फैक्ट्री को बंद करने के दिए आदेश

CM Bhagwant Mann's big announcement, high security digital jail will be built in this district
CM Bhagwant Mann's big announcement, high security digital jail will be built in this district
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : पंजाब के CM भगवंत मान ने जीरा में लगी शराब फैक्ट्री को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। मंगलवार को सरकार की ओर से ये आदेश जारी किया गया। मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया। इस वीडियो में भगवंत मान ने इस फैक्ट्री को बंद करने का आदेश दिया है। सीएम ने कहा- "मैंने जीरा शराब फैक्ट्री को बंद करने के आदेश जारी कर दिए हैं। भविष्य में अगर कोई भी पंजाब की जलवायु उसकी आबोहवा को खराब करने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। पंजाब की हवा खराब करने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। इसलिए कानूनी जानकारों से राय मशविरा लेकर जनहित में ये बड़ा फैसला लिया गया है।" बता दे जीरा में लगी शराब फैक्ट्री को लेकर काफी लम्बे समय से विवाद चल रहा था। किसान लम्बे समय से इस फैक्ट्री को बंद कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। दरअसल, किसानों का कहना था कि शराब फैक्ट्री की वजह से पानी दूषित हो रहा है जिससे आम जनता की जिंदगी से खिलवाड़ हो रहा है। [metaslider id=25498]