Skip to content

नौकरी दिलवाने के नाम पर युवाओं से ठगने वाली नकली महिला जज व उसके DSP पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Police arrested fake female judge and her DSP husband who duped youths in the name of getting jobs
Police arrested fake female judge and her DSP husband who duped youths in the name of getting jobs
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] लुधियाना : बड़ी खबर है कि लुधियाना में पुलिस में भर्ती करवाने के नाम पर युवाओं से ठगने वाली नकली महिला जज व उसके DSP पति को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी अनुसार ये दोनों युवाओं से लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं। प्राप्त जानकारी मुताबिक महिला का पति मानसा जेल में डिप्टी सुपरिंटेंडेंट है। आरोपियों पर थाना मोती नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान दीप किरन और उसके पति डिप्टी जेल सुपरिंटेंडेंट नरपिंदर सिंह के रूप में हुई है। इनके अलावा सुखदेव सिंह और लुखविंदर सिंह निवासी साहनेवाल और मंडी गोबिंदगढ़ के नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि अभी तक करीब 5 शिकायतें पुलिस के पास पहुंच चुकी थी। इन शिकायतों पर वर्क करके पुलिस ने इन धोखेबाज दंपति को गिरफ्तार किया। महिला एक व्यक्ति से 5 से 8 लाख रुपए लेती थी। महिला युवाओं से पैसे भी ले लेती थी और उसके बाद लोगों के फोन उठाने बंद कर देती थी। पुलिस कमिश्नर मंदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि आरोपियों से पुलिस को 2 वर्दियां सिपाही बिना नाम प्लेट, 1 सब इंस्पेक्टर की वर्दी, 1 नकली जॉइनिंग लेटर जिस पर पुलिस अधिकारियों के नकली हस्ताक्षर, 10 फार्म पुलिस भर्ती के, 1 लाख रुपए नकदी, एक स्विफट कार, एक फॉर्च्यूनर कार, 1 सोने का मंगलसूत्र, सोने के रिंग जो नरपिंदर ने ठगी के पैसे से दीप किरन के लिए खरीदी थी वह बरामद की है। [metaslider id=25498]