Skip to content

इस तारिख को पूरे पंजाब में तीन घंटे के लिए ट्रेनों को रोकेंगे किसान

On this date farmers will stop trains for three hours all over Punjab
On this date farmers will stop trains for three hours all over Punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] अमृतसर : पंजाब में किसानों ने 15 जनवरी से बंद टोल प्लाजों के बैरिकेड खोलने व डीसी ऑफिस से अपना प्रदर्शन वापस लेने की बात कही है। यानी कि, 15 जनवरी से टोल प्लाजा पर अब लोगों को टोल देकर गुजरना होगा। वहीँ इसके साथ ही नए संघर्ष का ऐलान कर दिया गया है। किसान संघर्ष मोर्चा के नेता सरवण सिंह पंधेर ने जानकारी दी कि 11 जनवरी को पंजाब जीरा शराब फैक्ट्री में चल रहे मोर्चे में लोगों को न्याय दिलाने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सभी कार्यालयों का घेराव किया जाएगा। पूरे पंजाब में प्रदूषित पानी को नदियों और भूमिगत पानी में डालने से रोकने के लिए किसान अब संघर्ष पर उतर आए हैं। किसान 29 जनवरी को पूरे पंजाब में तीन घंटे के लिए 1 से 3 बजे तक ट्रेनों को रोकेंगे। 29 जनवरी 2021 को दिल्ली आंदोलन के दौरान किसान मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब की स्टेज पर RSS और BJP के नेता प्रदीप खत्री के नेतृत्व में हमला किया गया था। जिसका विरोध ट्रेन रोक कर किया जाएगा। [metaslider id=25498]