सिद्धू की जेल से रिहाई न होने पर उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू भड़की
Latest News Alerts
Choose News Alerts
लुधियाना : पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की गणतंत्र दिवस पर रिहाई न होने से उनकी पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू का गुस्सा फूट पड़ा है। उन्होंने इस पर गुस्सा जाहिर करते ट्वीट किया - गैंगस्टर्स, ड्रग लॉर्ड्स, हार्डकोर क्रिमिनल्स और रेपिस्ट्स सरकारी पॉलिसी से राहत या जमानत ले सकते हैं लेकिन एक सच्चा, ईमानदार व्यक्ति उस अपराध के लिए पीड़ित है जो उसने नहीं किया है।
बता दे इससे पहले 26 जनवरी को ही नवजोत कौर सिद्धू का ट्वीट सामने आया था। जिसमें वह काफी गुस्से में थी। सिद्धू की रिहाई न होने पर तब नवजोत कौर सिद्धू ने लिखा- नवजोत सिद्धू एक खूंखार जानवर की कैटेगरी में आते हैं। इसी वजह से उन्हें आजादी के 75वें वर्ष में रिहाई की राहत नहीं दी जा रही है। सभी से गुजारिश है कि उनसे दूर रहें।
[metaslider id=25498]