Skip to content

चाइना डोर का इस्तेमाल करने वालों की अब खैर नहीं, पतंगबाजों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर

kite-fliers-will-now-be-monitored-through-drones-in-punjab
kite-fliers-will-now-be-monitored-through-drones-in-punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब में अब चाइना डोर से पतंगबाजी करने वालों की खैर नहीं है। अब ऐसे लोगों पर पंजाब पुलिस ड्रोन से नजर रखेगी। वहीँ पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। बता दे यह फैसला आम लोगों की जान को ध्यान में रखकर किया गया है। इसके मद्देनज़र सभी जिलों को इस बारे में तुरंत प्रभाव से कार्रवाई का आदेश दिया गया है। बता दे इससे पहले चाइना डोर की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है। बसंत पंचमी नजदीक होने के चलते प्रशासन सतर्क हैं लेकिन कुछ समय से यह बात देखने में आ रही है कि लोग पतंग उड़ाने में चाइना डोर का प्रयोग ज्यादा कर रहे हैं। इस वजह से लोग हादसों का शिकार हो रहे हैं। आदेश आने के बाद कई जिलों की पुलिस ड्रोन टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस के मुताबिक एक महीने में राज्य के विभिन्न जिलों में 234 केस दर्ज 255 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी जिलों में केस दर्ज किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) सुखचैन सिंह गिल ने बताया कि पुलिस की टीमों ने इस दौरान 11,364 चीनी डोर बंडल (पतंग की डोर) बरामद किए हैं। पुलिस लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। [metaslider id=25498]