CM भगवंत मान ने बारिश से खराब हुई फसलों को लेकर किसानों को मुआवजे के चेक बांटे
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
फाजिल्का : खबर है कि फाजिल्का में पंजाब के CM भगवंत मान ने किसानों को खराब हुई फसल की मुआवजा राशि जारी की है । आपको बता दे मुआवजा राशि 2020 में खराब हुई फसलों के लिए जारी हुई है। इनमें बल्लुआणा हलके के गांव कीकरखेड़ा निवासी परमजीत सिंह, प्रीतम सिंह, गांव पंगाला से जगसीर सिंह, बलराज सिंह, अमृतपाल सिंह, गुरतेज सिंह, हरजोत सिंह, कुलविंदर सिंह और सतविंदर सिंह शामिल है।
इसके अलावा CM मान ने बारिश से मकानों को हुए नुकसान पर भी मुआवजा राशि के चेक दिए। यह चेक गांव कुंडल से शिंगारा सिंह, बाज सिंह, रेशम सिंह को चेक दिए गए। गांव बल्लुआणा से नारायण भाई और किशन लाल को 95100 रुपए के चेक दिए गए। यह राशि किसानों और अन्यों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाएगी।
इस मौके CM मान ने कहा कि पुरानी सरकारों द्वारा अनाउंसमेंट करने और मुकरने के चलते यह कार्यक्रम किया गया है। क्योंकि चुनावों के नजदीक सरकार ने लोगों से मुआवजा राशि देने का वादा किया था। भले ही पुरानी सरकार हार गई, लेकिन इसमें लोगों का कोई कसूर नहीं। इसी कारण यह मुआवजा राशि AAP सरकार दे रही है।
[metaslider id=25498]