Skip to content

CM भगवंत मान ने कपूरथला की मॉडर्न जेल का किया औचक निरीक्षण

CM Bhagwant Mann did a surprise inspection of Kapurthala's Modern Jail
CM Bhagwant Mann did a surprise inspection of Kapurthala's Modern Jail
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] कपूरथला : पंजाब के CM भगवंत मान ने सोमवार को कपूरथला की मॉडर्न जेल का औचक निरीक्षण किया और जेल अधिकारियों से बैठक की। इस मौके उन्होंने अधिकारियों को जेल के सुधार के बारे में निर्देश भी दिए, इसके अलावा उन्होंने कैदियों की बैरक में पहुंच कैदियों की समस्याएं सुनी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि जेल में कैदियों को स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर उपलब्ध करवाने को लेकर जेल अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए है। साथ ही जेल परिसर में परमानेंट तौर पर डॉक्टर तथा एम्बुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। सीएम भगवंत मान ने कहा कि जेल परिसर के बाहरी क्षेत्र में भी जल्द सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे जिससे बाहर से अंदर फेंके जाने वाले मोबाइल तथा अन्य सामान पर रोक लगाई जा सके। इसके अलावा सीएम भगवंत मान ने यह भी बताया कि कुछ कैदियों की अदालत पेशी किसी कारणों से मिस हो जाती है। उन्होंने यह भी कहा इसके लिए बेरको के साथ बने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग सिस्टम द्वारा वर्चुअल पेशी करवाने के प्रबंध को जल्द ऑपरेशनल किये जायंगे। इस दौरान उन्होंने जेल परिसर में पहले से स्थापित रेडियो उजाला के माध्यम से कैदियों को संदेश दिया और उन्हें अच्छे नागरिक बनने के लिए प्रेरित भी किया। [metaslider id=25498]