बड़ी खबर : आप पार्टी के कुंवर विजय प्रताप ने दिया इस्तीफा, पढ़े पूरी खबर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
अमृतसर : खबर है कि अमृतसर नॉर्थ से AAP विधायक एवं पूर्व IG कुंवर विजय प्रताप सिंह ने विधानसभा की भरोसा कमेटी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र स्पीकर कुलतार सिंह संधवां को ई-मेल के माध्यम से भेजा है। हालांकि अभी इस्तीफा मंजूर नहीं हुआ है।
बता दे कि पंजाब विधानसभा स्पीकर ने कुंवर विजय प्रताप सिंह को सरकारी भरोसा कमेटी का चेयरमैन नियुक्त किया था, लेकिन विधानसभा सेशन के दौरान कुंवर विजय प्रताप सिंह ने बेअदबी मामलों की जांच संबंधी लंबी चर्चा की मांग की। साथ ही चर्चा के लिए पूरा दिन निर्धारित करने की अपील भी की थी, लेकिन विधानसभा द्वारा इस मांग को नहीं माना गया। वहीँ माना जा रहा है कि इसी नाराजगी में कुंवर विजय प्रताप ने अपना इस्तीफा भेजा है।
[metaslider id=25498]