पंजाब में AAP विधायक ने खोया आपा, मोहल्ला क्लीनिक का विरोध करने पर सरपंच के बेटे को कह डाली ये बात
Latest News Alerts
Choose News Alerts
लुधियाना : पंजाब में AAP पार्टी के विधायक लाभ सिंह उगोके गांव सहिणा में अपना आपा खो बैठे। गुस्से में आए विधायक ने उसी गांव की महिला सरपंच के बेटे से कहा कि मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुट्टेया हुंदा ना फेर पता चलदा। बता दे सरपंच का बेटा आम आदमी पार्टी के मोहल्ला क्लीनिकों का विरोध कर रहा था।
मिली जानकारी अनुसार महिला सरपंच के बेटे ने विधायक उगोके से कहा कि फिलहाल गांव में जो सेहत सुविधाएं चल रही हैं, उसे बंद न किया जाए। इस गांव में 25 हजार लोगों की आबादी है। यदि मोहल्ला क्लीनिक बनाना है तो गांव की पंचायत आपको जहां भी जगह सही लगेगी दे देगी। आप उस जगह पर आप क्लीनिक बना लें।
वहीँ इस दौरान सरपंच के बेटे ने विधायक उगोके से कहा कि आप ने चुनाव में वादा किया था कि 17 बिस्तर का अस्पताल बनाएंगे, लेकिन बना नहीं। इस पर विधायक उगोके ने जवाब दिया कि उन्होंने ऐसा कोई वादा नहीं किया। इस बातचीत के दौरान सरपंच के बेटे ने विधायक से कहा कि वह उनकी रिस्पेक्ट करता है। इस बीच उगोके ने भी कह दिया कि हम भी रिस्पेक्ट ही कर रहे है। नहीं तो मार-मार लफड़े तैनू अंदर सुटि्टया हुंदा ना फिर पता चल जाता।
दूसरी तरफ विधायक लाभ सिंह उगोके ने कहा कि उनकी कोई ऐसी मंशी नहीं थी कि किसी को बुरा लगे। वह यह कहना चाहते थे कि यदि कोई अन्य सरकार होती तो अभी तक उसकी कोई सुनवाई नहीं होनी थी। आप पार्टी के विधायक तो लोगों के बीच जाकर उनकी बात सुनते है। आप सरकार की छवि को खराब करनी की कोशिश की जा रही है।
[metaslider id=25498]