रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक़्त पैर फिसलने से ट्रेन के बीच बुरी तरह फंसी लड़की , प्लेटफॉर्म तोड़कर निकली गई बाहर
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
विशाखापट्‌टनम : खबर मिली है कि रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरते वक़्त पैर फिसलने से एक लड़की ट्रेन के बीच बुरी तरह फंस गयी और दर्द से कराहती रही , जिसे प्लेटफॉर्म तोड़कर बाहर निकलना पड़ा। मिली जानकारी अनुसार आंध्र प्रदेश के विशाखापट्‌टनम में दुव्वाडा स्टेशन पर एक कॉलेज स्टूडेंट पैर फिसलने से ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंस गई। वहीँ लड़की को गिरते देखकर लोगों ने ट्रेन रुकवाई। फिर उसे प्लेटफॉर्म तोड़कर बाहर निकाला गया।
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लड़की की मदद के लिए GRP, RPF और रेलवे के इंजीनियर्स मौके पर पहुंच गए थे ।इस हादसे में लड़की को कुछ चोटें भी आई थीं, इसलिए उसे पास के हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। बताया जा रहा है ये लड़की 23 साल की शशिकला है और अन्नावरम की रहने वाली है। वह इंजीनियरिंग की स्टूडेंट है और रोजाना ट्रेन से ही विशाखापट्‌टनम अपने कॉलेज जाती है।
[metaslider id=25498]