जालंधर में आपस में ही उलझे पुलिस मुलाज़िम , वर्दी फाड़ी , डंडे बरसाए
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
जालंधर : खबर है कि महानगर जालंधर में गुरु नानक मिशन चौक पर दो पुलिस मुलाज़िम आपस में ही उलझ पड़े। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस मुलाज़िम की वर्दी भी फट गई और दूसरे मुलाज़िम पर डंडे भी बरसाए। मिली जानकारी अनुसार पीसीआर के एएसआई तरलोचन सिंह ने बताया कि उन्हें गुरु नानक मिशन चौक पेट्रोल पंप से फोन आया कि वहां पर कोई पुलिस मुलाजिम गालियां निकाल रहा है। वह तुंरत वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस मुलाजिम को समझाना चाहा तो उसने उन्हें भी गालियां निकालनी शुरू कर दी। पुलिस कर्मचारी ने शराब पी रखी थी। इसके बाद उसने उनकी वर्दी फाड़ डाली और उन्हें मुक्के भी मारे। जब वह बदसलूकी से बाज नहीं आया तो उन्होंने उसे डंडे मारे।
[metaslider id=25498]