Skip to content

दिल्ली MCD चुनाव में चला AAP पार्टी का जादू , 15 साल से काबिज भाजपा का पत्ता हुआ साफ

AAP party's magic in Delhi MCD elections, BJP's card, which has been in power for 15 years, is clear
AAP party's magic in Delhi MCD elections, BJP's card, which has been in power for 15 years, is clear
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव में केजरीवाल का झाड़ू कमाल कर गया है , आम आदमी पार्टी (AAP) ने यहां बहुमत से जीत दर्ज की है। बता दे कि पिछले यहां 15 साल से काबिज भाजपा का इस बार पत्ता साफ हो गया है। स्टेट इलेक्शन कमीशन के मुताबिक 250 सीटों वाले MCD में AAP को 134 सीटें मिली हैं, जो बहुमत से 8 ज्यादा हैं। वहीं भाजपा को 104, कांग्रेस को 9 और 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की जीत हुई है। वहीँ MCD में आप की जीत पर CM अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को बधाई दी। पार्टी ऑफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- दिल्ली की जनता ने अपने बेटे और भाई को दिल्ली की सफाई और भ्रष्टाचार खत्म करने की जिम्मेदारी दी है। हमें केंद्र सरकार का भी सहयोग चाहिए। उन्होंने कहा हमें प्रधानमंत्री जी का भी आशीर्वाद चाहिए। AAP पार्टी के सांसद संजय सिंह ने कहा- अरविंद केजरीवाल कट्‌टर ईमानदार हैं, लोगों ने ईमानदार को जिताया है। भाजपा के किले को ध्वस्त करने का काम केजरीवाल ने किया। संजय सिंह ने कहा मैं भाजपा को कहना चाहता हूं कि दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी वालों 17 केंद्रीय मंत्री और 8 मुख्यमंत्री दिल्ली में लगाए, फिर भी जनता ने केजरीवाल को जिताया है। यह बहुत बड़ी जीत है। [metaslider id=25498]