Skip to content

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा बढ़ाई गई , एजेंसियों को मिली घर पर हमले की इनपुट

Security beefed up for Punjabi singer Sidhu Musewala's family, agencies get inputs about home attack
Security beefed up for Punjabi singer Sidhu Musewala's family, agencies get inputs about home attack
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] मानसा : बड़ी खबर है कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के परिवार की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सिद्धू मूसेवाला के परिवार को धमकी और सुरक्षा एजेंसियों को मिली हमले की इनपुट के बाद मानसा पुलिस ने घर के आसपास सुरक्षा को बढ़ा दिया है। पुलिस ने गांव मूसा को सील कर दिया है और वहां हर आने-जाने वाले की तलाशी ली जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू मूसेवाला के घर के बाहर 150 के करीब जवान तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे घर व परिवार की निगरानी करेंगे। वहीं घर के बाहर निगरानी के लिए LMG युक्त वाहनों को भी खड़ा कर दिया गया है। गांव को आने व जाने वाली हर सड़क पर नाके लगा दिए गए हैं। वाहनों की तलाशी ली जा रही है और लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। [metaslider id=25498]