Skip to content

पंजाब के CM भगवंत मान ने लाचोवाल टोल प्लाजा किया जनता के लिए फ्री

Punjab CM Bhagwant Mann made Lachowal toll plaza free for public
Punjab CM Bhagwant Mann made Lachowal toll plaza free for public
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] टांडा : बड़ी खबर है कि पंजाब के CM भगवंत मान ने एक्शन लेते हुए लाचोवाल टोल प्लाजा जनता के लिए फ्री करवा दिया है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज होशियारपुर के दौरे पर पहुंचे। होशियारपुर-टांडा रोड स्थित लाचोवाल टोल प्लाजा की मियाद खत्म होने के बाद आज इस टोल प्लाजा को मुख्यमंत्री ने जनता को सौंप दिया। इस टोल प्लाजा की 15 साल की मियाद पूरी हो चुकी थी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्य के सारे टोल प्लाजा के लिए ऐलान किया है कि हर कोई टोल प्लाजा अपनी एक्सपायरी तारीख लिख कर टोल प्लाजा पर लगाएं। वहीं कैप्टन सरकार और अकालियों के समय की सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पिछली सरकारों ने कंपनियों को लोगों को लूटने की छूट दी हुई थी। CM मान ने कहा लाचोवाल टोल प्लाजा की कंपनी ने एग्रीमेंट की शर्तों की उल्लंघना की है। कंपनी के खिलाफ नोटिस निकालकर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है । उन्होंने कहा कि आज से 1 करोड़ 94 लाख का लोगों को इसका लाभ होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बाकि टोल प्लाजा की भी बारी आएगी, जिस टोल प्लाजा ने शर्तों की उल्लंघना की है, उसकी लिस्ट हमारे पास है। [metaslider id=25498]