Skip to content

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM का आयोजन, CM भगवंत मान पहुंचे पटियाला के सरकारी स्कूल

पंजाब के सरकारी स्कूलों में मेगा PTM का आयोजन, CM भगवंत मान पहुंचे पटियाला के सरकारी स्कूल
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] पटियाला : पंजाब सरकार ने सरकारी स्कूलों में मेगा पैरेंट्स एंड टीचर्स मीटिंग का आयोजन किया। इसके द्वारा अध्यापकों और अभिभावकों के बीच एक कड़ी जोड़ने का काम किया गया है। इस पैरेंट्स-टीचर मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान खुद पटियाला के सरकारी स्कूल पहुंचे। इस दौरान उनके साथ दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस शामिल हुए। यहां अभिभावक- अध्यापक मिलनी (पी.टी.एम.) के दौरान इक्टठ को संबोधन करते हुए सी.एम. मान ने कहा कि राज्य के सरकारी स्कूल विद्यार्थियों को मानक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं, जिससे वह हर क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने के योग्य बन रहे हैं।  मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि यहां से शिक्षा हासिल करने वाले विद्यार्थी आने वाले समय में देश के निर्माता होंगे और वह दिन दूर नहीं, जब यह विद्यार्थी अपनी मेहनत और सफलता से राज्य और देश का नाम रौशन करेंगे। [metaslider id=25498]