Skip to content

सरकारी दफ्तरों में गायब रहने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं, जालंधर के डिप्टी कमिशनर ने दफ्तरों का किया औचक निरीक्षण

Deputy Commissioner of Jalandhar did surprise inspection of offices
Deputy Commissioner of Jalandhar did surprise inspection of offices
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : जालंधर के डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह ने दफ्तरों का औचक निरीक्षण किया। बता दे कि सरकारी दफ्तरों में अक्सर गायब रहने वाले कर्मचारियों की अब खैर नहीं, डिप्टी कमिश्नर ने ऐसे कर्मचारियों को नकेल डालने के लिए दफ्तरों में छापेमारी अभियान छेड़ दिया है।आज जब डिप्टी कमिश्नर जसप्रीत सिंह बिना किसी को बताए अचानक दफ्तरों में पहुंचे तो दफ्तरों में कई जगह तो उन्हें स्टाफ और काम सही देखने को मिला लेकिन कुछ स्थानों पर गड़बड़िया भी दिखाई दी। कुछ दफ्तरों में कर्मचारी गैर हाजिर या फिर देरी से दफ्तर में आते हुए मिले। यहां डीसी ने दफ्तरों में अक्सर देरी से आने वाले 12 कर्मचारियों को पकड़ा। जब इनसे देरी से आने का स्पष्ट जवाब न मिला तो डिप्टी कमिश्नर ने अपने सहायक को तुरंत प्रभाव से 12 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश जारी किए। डिप्टी कमिशनर ने चैकिंग के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने-अपने दफ्तरों में प्रतिदिन समय से अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। ताकि सरकारी दफ्तरों में लोगों को अपना काम करवाने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऐसी चैकिंग लगातार जारी रहेगी। [metaslider id=25498]