Skip to content

पटियाला में 10वीं की छात्रा बनी एक दिन के लिए जिले की DC

Class 10 student in Patiala became DC of the district for a day
Class 10 student in Patiala became DC of the district for a day
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] पटियाला : पंजाब के पटियाला में 10वीं कक्षा की एक छात्रा एक दिन के लिए जिले की DC बनी। सरकारी स्मार्ट मॉडल टाउन स्कूल की छात्रा महफूजा ने विभिन्न विभागों के साथ मीटिंग भी की। कई प्रकार के प्रशासनिक सरकारी कामकाज की जानकारी लेने सहित रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण भी किया। पटियाला जिले की DC साक्षी साहनी भी नवनियुक्त DC की कर्मचारी बनीं। DC साक्षी साहनी ने कहा कि CM भगवंत मान के आदेशों के तहत जिला प्रशासन द्वारा शुरू प्रोग्राम के तहत हर महीने सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स को उनकी रुचि और रोल मॉडल विभागों के साथ जोड़ा जाएगा। वहीँ स्टूडेंट महफूजा के पिता ने CM भगवंत मान और पंजाब सरकार समेत DC पटियाला का धन्यवाद किया। [metaslider id=25498]