Skip to content

पंजाब में 5 जनवरी को सभी टोल बंद करने का भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने किया ऐलान

Punjab government officials will not be able to get exemption from toll tax on National Highway, NHAI refused to accept the proposal sent
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : खबर है कि पंजाब में 5 जनवरी को सभी टोल बंद करने का भारतीय किसान यूनियन एकता उगराहां ने ऐलान कर दिया है। यह सभी टोल दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बंद किए जाएंगे। भाकियूं एकता उगराहां ने यह फैसला किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी के मांग पत्र पर सहमति जताते हुए लिया है। भाकियूं एकता उगराहां के प्रदेश सेक्रेटरी शिंगारा सिंह मान ने कहा कि किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा पहले से पंजाब के 18 टोल 15 जनवरी तक फ्री किए गए हैं। पंजाब की मान सरकार भी केंद्र सरकार और पिछली सरकारों की तरह कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में हो गई हैं। इसका बड़ा उदाहरण जीरा फैक्ट्री का दिया गया। किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी पंजाब सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन कर रही है। किसान संगठन राज्य सरकार से कृषि ऋण माफ करने, फसलों के लाभकारी मूल्य और फसलों को नुकसान के मुआवजे सहित अन्य विभिन्न मांगों को पूरा किए जाने की मांग कर रहा है। [metaslider id=25498]