Skip to content

मृतक कांस्टेबल के परिवार को ADGP ने सौंपा 2 करोड़ का चेक, नकोदर में व्यापारी की सुरक्षा के दौरान लगी थी गोली

ADGP handed over a check of 2 crores to the family of the deceased constable, who was shot during the security of the businessman in Nakodar
ADGP handed over a check of 2 crores to the family of the deceased constable, who was shot during the security of the businessman in Nakodar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : जालंधर के नकोदर में कपड़ा व्यापारी टिम्मी चावला की सुरक्षा में शहीद हुए पंजाब पुलिस के कांस्टेबल मनदीप सिंह के परिवार को राज्य सरकार ने 2 करोड़ रुपए का चेक सौंप दिया है। यह एक्स ग्रेशिया चेक ADGP लॉ एंड ऑर्डर पंजाब ने शहीद की मां को सौंपा है। DGP पंजाब गौरव यादव और पंजाब पुलिस ने यह जानकारी अपने फेसबुक पेज के जरिए दी है। पंजाब के CM भगवंत मान ने मनदीप सिंह का देहांत होने पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा परिवार को 1 करोड़ रुपए की सहायता राशि और 1 करोड़ रुपए इंश्योरेंस राशि कुल (2 करोड़) रुपए देने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद पंजाब पुलिस विभाग ने राज्य सरकार की ओर से 1 करोड़ रुपए और इंश्योरेंस राशि के 1 करोड़ रुपए रिलीज करवा इस एक्स ग्रेशिया अमाउंट का चेक परिवार के सुपुर्द किया। बता दे कि गैंगस्टरों ने बीती 7 दिसंबर की रात थाना सिटी नकोदर के पास कपड़ा व्यापारी भूपिंदर उर्फ टिम्मी चावला की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। जवाबी कार्रवाई में उनकी सुरक्षा में तैनात गनमैन कॉन्स्टेबल मनदीप सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। मिली जानकारी अनुसार हमले के दौरान मनदीप के क्रॉस फायर से एक शूटर को भी गोली लगी थी।गैंगस्टर द्वारा व्यापारी से 30 लाख फिरौती की मांग की गयी थी। [metaslider id=25498]