Skip to content

एक व्यक्ति अपनी गाड़ी पर नीली बत्ती लगवा और नेम प्लेट पर आनरेरी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट लिखवाकर लोगों को बना रहा था बेवकूफ

A man was fooling people by installing blue beacon on his car and writing Honorary Judicial Magistrate on the name plate.
A man was fooling people by installing blue beacon on his car and writing Honorary Judicial Magistrate on the name plate.
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] अमृतसर : कमिश्नरेट के सदर थाना की पुलिस ने नकली मजिस्ट्रेट को काबू किया है। मिसूधीर नामक यह व्यक्ति अपनी गाड़ी पर नीली बत्ती लगवा और नेम प्लेट पर आनरेरी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट लिखवाकर लोगों को बेवकूफ बना रहा था। एसीपी नार्थ वरिंदर सिंह खोसा ने बताया कि आरोपी को नीली बत्ती लगी गाड़ी समेत काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी है। उसके पास से जाली डिग्री भी बरामद हुई है। एसीपी खोसा ने बताया कि सोमवार सायं सदर थाने की एक पुलिस टीम बटाला रोड स्थित गोपाल मंदिर के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना के आधार पर मजीठा रोड स्थित शास्त्री नगर की गली नंबर एक निवासी मिसूधीर को काबू कर लिया। यह व्यक्ति खुद को दिल्ली हाईकोर्ट का जज बताता था और इसने अपनी कार के आगे वाली प्लेट पर आनरेरी ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट लिखवाया हुआ था। एसीपी वरिंदर खोसा ने बताया कि आरोपी मिसूधीर के घर के बाहर से एक कार पर तिरंगा झंडा और नीली बत्ती लगी कार बरामद कर ली गई है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी काबू कर लिया। इस पर आरोपी को जज के नियुक्ति पत्र और डिग्री बाबत पूछा गया, तो वह कोई जवाब नहीं दे सका। एसीपी ने बताया कि आरोपी जज ने उनके साथ भी एक बार बात कर अपने घर में पीसीआर की तैनाती बाबत कहा था। [metaslider id=25498]