यूट्यूब हुआ सख्त , अपने प्लेटफॉर्म से हटाए 56 लाख वीडियो , जानिए वजह
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
नई दिल्ली : बड़ी खबर है कि वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने कंपनी के दिशानिर्देशों के उल्लंघन के चलते अपने प्लेटफॉर्म से करीब 56 लाख वीडियोज को हटा दिया है। वहीँ इसमें से अकेले एक-तिहाई करीब 17 लाख वीडियो भारत में हटाए गए हैं। बता दे कि यूट्यूब ने अपनी 2022 की तीसरी तिमाही यानी जुलाई-सितंबर की रिपोर्ट में यह जानकारी दी है। वहीँ यूट्यूब ने पिछली तिमाही में क्रंमश: 13 लाख और 11 लाख वीडियो भारत से हटाए थे।
कंपनी ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मशीन द्वारा पकड़े गए वीडियोज में से 36 प्रतिशत को तत्काल हटा दिया गया है। इन वीडियोज पर एक भी व्यूज नहीं थे। वहीं 31 प्रतिशत वीडियो पर 1 से 10 व्यूज मिले थे। कंपनी ने कहा कि दिशानिर्देशों के उल्लंघन के चलते करीब 73.7 करोड़ कमेंट्स को भी डिलीट किया गया है।
यूट्यूब की जुलाई-सितंबर की रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ने दुनिया भर के 50 लाख यूट्यूब चैनल्स को भी हटाया है। बता दें कि इनमें से अधिकतर चैनलों को कंपनी स्पैम दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने की वजह से हटाया गया है।
[metaslider id=25498]