जालंधर के सिविल अस्पताल में पुलिसकर्मी के साथ युवकों ने की हाथापाई
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
जालंधर : खबर मिली है कि सिविल अस्पताल में तैनात गार्द के पंजाब पुलिस के जवान के साथ युवकों ने झगड़ा किया और इस दौरान उनके साथ जमकर हाथापाई की। पुलिसकर्मी रवि पाल के अनुसार कुछ युवक यहां एमएलआर कटवाने के लिए आए थे, लेकिन डाक्टर के कमरे के बाहर काफी भीड़ थी। उन्होंने घायल युवक को एमएलआर कटवाने के लिए डाक्टर के पास भेज दिया था। इसी दौरान तीन युवक भागकर आए और डाक्टर के कमरे में जाने लगे।
उन्होंने जिन्हें रोककर इंतजार करने के लिए कहा, लेकिन फिर भी वह एक-एक करके डाक्टर के कमरे में चले गए। रवि ने बताया कि इस दौरान उन्होंने उन युवकों को डाक्टर के कमरे से बाहर निकाला। इसपर युवकों ने उसके साथ झगड़ा शुरू कर दिया और हाथापाई शुरू करने लगे। उक्त युवक नशे में धुत थे। हाथापाई के दौरान पुलिस कर्मी की पग भी हमलावरों ने गिरा दी। पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो भी सामने आई है। इस मामले में पुलिस जवान ने घटना की शिकायत थाना डिवीजन नंबर चार में दे दी है।
[metaslider id=25498]