बड़ी खबर : कुख्यात आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान में मौत
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
अमृतसर : बड़ी खबर मिल रही है कि पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर आतंकी हरविंदर रिंदा की पाकिस्तान के लाहौर में मौत हो गई है। हालांकि इसकी वजह साफ नहीं हो पाई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे गोली लगी थी, जबकि कुछ में कहा जा रहा है कि मौत दवाओं के ओवरडोज से हुई।वहीँ इस बीच बंबीहा गैग ने सोशल मीडिया पर दावा किया है कि रिंदा को उसने मारकर सिद्धू मूसेवाला की हत्या का बदला लिया है।
बताया जा रहा है कि रिंदा को किडनी की बीमारी थी। लाहौर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।पुलिस के मुताबिक हरविंदर रिंदा एक हिस्ट्रीशीटर था। वह पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और महाराष्ट्र में कुख्यात गैंगस्टर रहा। मर्डर, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग, डकैती, फिरौती के कई मामलों में वह पंजाब पुलिस का वॉन्टेड था।
[metaslider id=25498]