पंजाबी सिंगर बब्बू मान के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई , धमकी भरे फोन कॉल के बाद अलर्ट
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
चंडीगढ़ : बड़ी जानकारी मिल रही है कि पंजाब पुलिस ने गुरूवार को अचानक पंजाबी सिंगर बब्बू मान के घर की सुरक्षा बढ़ा दी है। सूत्रों के मुताबिक बब्बू मान को लेकर कोई धमकी भरा फोन आया था। इसके अलावा कुछ इंटेलिजेंस इनपुट भी मिले हैं। जिसमें कहा गया है कि फैन बनकर कोई उनके लिए खतरा बन सकता है। जिसके बाद सरकार ने उनके मोहाली स्थित घर पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। बता दे कि सिंगर बब्बू मान को पहले भी पुलिस सुरक्षा मिली हुई है।
[metaslider id=25498]