Skip to content

SAD NEWS : जालंधर में डेंगू का प्रकोप , 24 वर्षीय नौजवान की मौत , 2 दिन बाद थी सालगिरह

SAD NEWS: Dengue outbreak in Jalandhar, death of 24-year-old youth, anniversary was after 2 days
SAD NEWS: Dengue outbreak in Jalandhar, death of 24-year-old youth, anniversary was after 2 days
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधऱ : महानगर जालंधर में डेंगू के प्रकोप ने एक नौजवान युवक की जान ले ली है। मिली जानकारी अनुसार शहर के प्रसिद्ध भगवती टिंबर ट्रेडर्स एवं भवानी टिंबर ट्रेडर्स के मालिक के 24 वर्षीय बेटे गीतांश भवानी की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई है। युवक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बताया जा रहा है कि 2 दिन बाद ही युवक की सालगिरह थी। मिली जानकारी अनुसार गीतांश को कुछ दिन पहले डेंगू हो गया था, जिसका जालंधर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी तबीयत ज्यादा खराब होने के बाद उसे डी.एम.सी. लुधियाना रैफर किया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। गीतांश का अंतिम संस्कार बुधवार दोपहर 12 बजे किशनपुरा शमश्नघाट में किया जाएगा। [metaslider id=25498]