Skip to content

लुधियाना में मनी एक्सचेंजर पर लुटेरों ने किया तेजधार हथियार से हमला, 2 लाख कैश और माेबाइल छीनकर फरार

Robbers attacked money exchanger in Ludhiana with sharp weapons, escaped after snatching 2 lakh cash and mobile
Robbers attacked money exchanger in Ludhiana with sharp weapons, escaped after snatching 2 lakh cash and mobile
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] लुधियाना : पंजाब के लुधियाना से दिनदहाड़े बड़ी लूट की वारदात की खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि सेखेवाल इलाके में सुबह करीब सात बजे बलराम टेलीकॉम के मालिक से उस समय लूट हुई जब वह अपनी दुकान को खोल रहा था। दुकान मालिक के अनुसार वह मोबाइल की दुकान के साथ मनी ट्रांसफर का काम भी करता है। सुबह जब वह दुकान खोलने आया तो उसके पास दो लाख के करीब कैश और एक लाख रुपये की कीमत के मोबाइल थे। उसी समय 7-8 के करीब लुटेरे मोटरसाइकिल, बुलेट और एक्टिवा पर आए। जिनके हाथ में तलवार और दात थे। उन्होंने दूकानदार पर कई वार किए और बैग छीन के फरार हो गए। घटना की जानकारी 100 नंबर पीसीआर को दी और मौके पर पुलिस टीम के साथ आला अधिकारी भी पहुंचे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। [metaslider id=25498]