पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री को झटका , मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर का निधन
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
लुधियाना : पंजाबी फिल्म जगत से दुखद खबर है। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस दलजीत कौर का निधन हो गया है। मिली जानकारी अनुसार वो पिछले लंबे समय से बीमार चल रही थी। बता दे कि उन्होंने सुपरहिट पंजाबी फिल्मों पुत्त जट्टां दे, मामला गड़बड़ है, की बणु दुनिया दा, सरपंच और पटोला में हिरोइन की मुख्य भूमिका निभाई थी। पति हरमिंदर सिंह दिओल का एक सड़क हादसे में निधन होने के बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया था। इसके बाद वह बीमार रहने लगीं तो लुधियाना के कस्बा गुरुसर सुधार (हलवारा) में अपने भाई हरजिंदर सिंह खंगूड़ा के पास आ गई थीं। दलजीत कौर ने 10 से ज्यादा हिंदी और 70 से अधिक पंजाबी फिल्मों में काम किया था। दलजीत ने पंजाबी फिल्म सिंग विस कौर में गिप्पी ग्रेवाल की मां का किरदार निभाया था।
[metaslider id=25498]