Skip to content

पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मोहर, लेक्चररों के 645 पदों को भरने की मंजूरी

Chief Minister Bhagwant Mann gave a big gift to the people of Jalandhar
Chief Minister Bhagwant Mann gave a big gift to the people of Jalandhar
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : पंजाब कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसलों पर मोहर लगी है। कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन स्कीम को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन को मंजूरी दे दी है। इससे 1.75 लाख से अधिक सरकारी मुलाजिमों को सीधा लाभ होगा। बैठक के बाद सीएम ने कहा कि राज्य सरकार पूरी पारदर्शिता से काम कर रही है। इसके अलावा CM मान ने कहा कि कालेजों में 645 लेक्चररों के पदों को भरने को भी मंजूरी दे दी गई है। इसमें पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाएगी। 16 सरकारी कालेजों में प्रिंसिपल के पदों को भरने को भी मंजूरी दी गई है। पदों को भरने की आयु सीमा 48 से बढ़ाकर 53 वर्ष कर दी गई है। पंजाब सरकार ने गौशालाओं का 31 अक्टूबर तक का बिजली बिल माफ करने का एलान भी किया है। CM भगवंत मान ने कहा कि कैबिनेट में गन्ने का नोटिफिकेशन अप्रूव कर दिया है। गन्ने पर ₹380 एमएसपी दी जाएगी। यह देश में सबसे ज्यादा है। ऐतिहासिक बात यह भी है कि पहली बार हुआ है कि पंजाब सरकार ने गन्ने वालों का कोई पैसा नहीं रोका है। सरकार ने पूरी अदायगी कर दी है। सीएम मान ने कहा कि 20 तारीख से गन्ना मिलें शुरू हो जाएंगी। [metaslider id=25498]