Skip to content

पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम OP सोनी विजिलेंस की रडार पर, 2 घंटे हुई पूछताछ

Former Punjab Deputy CM OP Soni on vigilance radar, interrogated for 2 hours
Former Punjab Deputy CM OP Soni on vigilance radar, interrogated for 2 hours
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] चंडीगढ़ : पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम OP सोनी विजिलेंस की रडार पर है। बता दे कि पूर्व डिप्टी सीएम ओम प्रकाश सोनी विजिलेंस ब्यूरों की तरफ से जारी समन के बाद अपना पक्ष रखने के लिए अमृतसर SSP विजिलेंस ब्यूरो में पेश हुए। जहां उनसे करीब 2 घंटे तक पूछताछ की गई है। वहीँ पूछताछ के बाद बाहर निकले सोनी ने कहा कि उनसे आय से अधिक संपत्ति के बारे में सवाल पूछे गए, लेकिन उनका जवाब वही है, जो उन्होंने चुनाव आयोग के सामने एफिडेविट जमा कराया था। बता दे कि इससे पहले उन्हें बीते शनिवार 25 नवंबर को एसएसपी विजिलेंस ऑफिस पेश होने के लिए कहा गया था। लेकिन, व्यस्त होने व शहर के बाहर होने की बात कह कर उन्होंने कुछ दिनों का समय मांगा था। उन्होंने कहा कि इंक्वायरी में उनकी तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा। [metaslider id=25498]