Skip to content

पंजाब में पत्नी से दुखी व्यक्ति ने परिवार समेत नहर में कार गिराकर दी जान

ferojpur-man-commits-suicide-with-four-family-members-drops-car-into-canal-punjab
ferojpur-man-commits-suicide-with-four-family-members-drops-car-into-canal-punjab
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] फिरोजपुर : पंजाब के फ़िरोज़पुर से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। मिली जानकारी अनुसार घल्लखुर्द से गुजरती दो जौड़ी नहरों में मंगलवार को फिरोजपुर शहर बुधवारा वाला मुहल्ला के रहने वाले जसविंदर सिंह ने बेटे-भतीजे और भाई समेत कार को नहर में गिराकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में चारों की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी अनुसार नहर में पानी का बहाव अधिक होने के कारण कार व कार सवार लोगों के शव को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मश्क्कत करनी पडी। मिली जानकारी मुताबिक जसविंदर सिंह ने अपने भाई हरप्रीत सिंह (40 वर्षीय), 11 वर्षीय बेटी गुरलीन कौर व भतीजे अगम सिंह (11) को अपने साथ लेकर अपनी कार अचानक नहर में गिरा दी। जसविंदर ने आत्महत्या करने से पहले वीडियो भी बनाया। जिसमे जसविंदर सिंह ने अपनी पत्नी पर अवैध संबंध के संगीन आरोप लगाए। जसविंदर ने एक फाइनेंसर व अपनी पत्नी और सास पर परेशान करने के आरोप लगाए है। [metaslider id=25498]