Skip to content

अमृतसर सहित पंजाब के कई शहरों में भूकंप के झटके

Big news: Earthquake tremors felt in many states including Punjab, Haryana
Big news: Earthquake tremors felt in many states including Punjab, Haryana
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] अमृतसर : उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। दिल्ली में पिछले सप्ताह दो-तीन बार धरती डोली, जिसके बाद आज पंजाब के कई इलाकों में फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 3 बजकर 42 मिनट पर अमृतसर सहित पंजाब के कुछ हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 4.1 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप का केंद्र पंजाब, पाकिस्तान में था। भूकंप की गहराई 120 किमी बताई जा रही है। बता दें कि इससे पहले शनिवार को नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसके झटके दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) से लेकर उत्तराखंड तक महसूस किए गए थे। [metaslider id=25498]