Skip to content

उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ पहुंचे अमृतसर , गोल्डन टेंपल में हुए नतमस्तक

Vice President Jagdish Dhankhar reached Amritsar, bowed down at the Golden Temple
Vice President Jagdish Dhankhar reached Amritsar, bowed down at the Golden Temple
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] अमृतसर : भारत के उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ बुधवार को परिवार सहित अमृतसर पहुंचे। वहीँ एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने के लिए बीजेपी के सीनियर अधिकारी और राज्य सरकार की तरफ से प्रभारी सेक्रेटरी पहुंचे। उपराष्ट्रपति जगदीश धनखड़ सबसे पहले गोल्डन टेंपल पहुंचे। यहां उपराष्ट्रपति ने गुरुघर में नतमस्तक होकर गुरुओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। जगदीश धनखड़ व उनके परिवार ने गोल्डन टेंपल में लंगर हॉल में लंगर भी छका। इसके अलावा जगदीश धनखड़ नेगोल्डन टेंपल के इतिहास व ऐतिहासिक जगहों के बारे में भी जानकारियां हासिल की। वहीँ गोल्डन टेंपल के बाद उप-राष्ट्रपति का काफिला सीधा जलियांवाला बाग पहुंचा। जहां उन्होंने शहीदों को फूल अर्पित किए। इस दौरान उन्होंने जलियांवाला बाग में बनी गैलरी को भी देखा। जलियांवाला बाग के बाद उप-राष्ट्रपति श्री दुर्गियाना मंदिर में पहुंचे यहां दर्शनों के बाद वह श्री रामतीर्थ स्थान पर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त किया। [metaslider id=25498]