Skip to content

जालंधर के सिविल अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ को मरीज़ के स्वजन द्वारा थप्पड़ मारने का मुद्दा गरमाया

The issue of slapping the nursing staff by the relative of the patient in Jalandhar's civil hospital heated up
The issue of slapping the nursing staff by the relative of the patient in Jalandhar's civil hospital heated up
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : खबर है कि सिविल अस्पताल के जच्चा-बच्चा वार्ड में नर्सिंग स्टाफ को एक मरीज के स्वजन की ओर से थप्पड़ मारने का मामला शुक्रवार को गर्मा गया। अरोपित महिला को गिरफ्तार न करने के मामले को लेकर नर्सिंग स्टाफ ने हड़ताल कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। वहीँ धरना शुरू होने के बाद थाना नंबर चार के प्रभारी मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे। नर्सिंग स्टाफ आरोपित को गिरफ्तार करने की जिद पर अड़ा रहा। उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पुलिस-प्रशासन ने नर्सिंग स्टाफ के साथ बैठक के बाद तीन घंटे का समय मांगा, जिसके बाद धरना स्थगित कर दिया गया। [metaslider id=25498]