Skip to content

जालंधर वेस्ट से आप विधायक शीतल अंगुराल को फिर मिली जान से मारने की धमकी

Deadly attack on the family of AAP MLA Sheetal Angural in Jalandhar, 1 accused arrested
Deadly attack on the family of AAP MLA Sheetal Angural in Jalandhar, 1 accused arrested
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] जालंधर : खबर है कि जालंधर वेस्ट से आप पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल को फिर से जान से मारने की धमकी मिली है। मिली जानकारी अनुसार वारिस पंजाब दे के चीफ अमृतपाल सिंह के खिलाफ इंटरनेट मीडिया पर बयान देने के मामले में जालंधर के वेस्ट हलके के आम आदमी पार्टी के विधायक शीतल अंगुराल को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। फोन करने वाले ने विधायक शीतल से अपना बयान वापस लेने को कहा है और ऐसा ना करने पर उन्हें मारने की धमकी दी है। वहीँ इस मामले में MLA शीतल की शिकायत पर पुलिस ने डिवीजन नंबर पांच में मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस में दिए बयान में MLA शीतल अंगुराल ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों एक बयान दिया था कि जो लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं, उन्हें पंजाब का माहौल खराब नहीं करने दिया जाएगा। जिसके बाद फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें धमकाया और उलटा-सीधा बोला। शख्स ने कहा कि वारिस पंजाब दे संगठन के नवनियुक्त जत्थेदार अमृतपाल सिंह के खिलाफ हाल में दिए बयान को वापस लें नहीं तो अंजाम बुरा होगा। अगर बयान नहीं दिए तो तुम्हारा सौदा लगाया जाएगा। [metaslider id=25498]