पंजाब की सड़कों को किया जाएगा टोल फ्री - CM भगवंत मान
Latest News Alerts
Choose News Alerts
[metaslider id=24944]
लुधियाना : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज बाबा विश्वकर्मा के राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज उन बाबा जी का दिवस मनाया जा रहा है जो शिल्पकारी और कला के देवता हैं। वहीँ भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की सड़कों को टोल मुक्त किया जाएगा। आने वाले समय में बड़े फैसले लिए जाएंगे। उन्होंने कहा लाडोवाल और शंभू टोल प्लाजा पर भी अब सरकार की नजर है। साहनेवाल से हटा कर लाडोवाल में टोल प्लाजा बनवाया गया था जो नियमों के मुताबिक गलत है। उन्होंने कहा आने वाले समय में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे ताकि लोगों को राहत मिल सके। वही भ्रष्टाचारियों पर भी नकेल कसी जा रही है।
[metaslider id=25498]