Skip to content

Breaking News

  1. Story 1: पंजाब में धुंध का कहर : एक के बाद एक चार गाड़ियां हुई दुर्घटना का शिकार
  2. Story 2: जालंधर : स्पीड रिकॉर्ड के मालिक के बेटे दिवित औलख की अस्थियां लेकर हरिद्वार पहुंचा परिवार
  3. Story 3: जेल में बंद आप पार्टी के पूर्व मंत्री एवं विधायक लालजीत भुल्लर का इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने का एलान
  4. Story 4: दीवाली के मौके पर पटाखा चलाते समय हादसे में 14 वर्षीय किशोर की गई जान
  5. Story 5: तेज़ रफ़्तार कार झुग्गियों में जा घुसी , सो रहे पिता-पुत्री को कुचला
  6. Story 6: बिग बॉस 20 ने रचा नया इतिहास , 60 दिन से पहले 100 करोड़ घंटे का वॉच टाइम पार
  7. Story 7: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी , रोकनी पड़ी KBC 18 की शूटिंग
  8. Story 8: पंजाबी सिंगर कमल ग्रेवाल को जान से मारने की धमकी मिली !
  9. Story 9: पंजाब के संगरूर में कांग्रेस की इंसाफ रैली’ में पहुंचे राहुल गांधी , प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना
  10. Story 10: स्पीड रिकॉर्ड्स के मालिक दिनेश औलख के बेटे दिवित औलख का अंतिम संस्कार हुआ , पहुंचे कई बड़े कलाकार

पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने लगाया सातवां मासिक लंगर

Punjab Reflection Newspaper set up seventh monthly anchor
Punjab Reflection Newspaper set up seventh monthly anchor
Share Facebook X WhatsApp Telegram Email
View in ePaper
[metaslider id=24944] सातवें मासिक लंगर के मुख्य अतिथि बनें जालंधर नार्थ से आम आदमी पार्टी के एरिया इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल। विशेष अतिथि के रूप में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से आये पदाधिकारी एवं सदस्य। जालंधर 16 अक्तूबर : पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र की तरफ एक नया आयाम स्थापित करते हुए कुष्ठ आश्रम जालंधर में मासिक लंगर की जो शुरुआत की गई थी इस बारे में जानकारी देते हुए मुख्य संपादक श्रीमती नीतू कपूर ने कहां की जो भी सदस्य या पारिवारिक सदस्य समाचार पत्र के साथ जुड़े है उन सभी के दिल में प्रभु ने लगन ऐसें लगाई है की समाचार पत्र की तरफ से जरूरमंदो के लिए लंगर की शुरुआत होनी चाहिए। तो हम सब ने हर महीने लगने वाले लंगर की शुरुआत की है जो की हर महीने दूसरे शनिवार शाम को कुष्ठ आश्रम में लगाया जाता है। आज के इस सातवें मासिक लंगर में मुख्य मेहमान के तौर पर आये जालंधर नार्थ से आम आदमी पार्टी के जालंधर नार्थ से एरिया इंचार्ज श्री दिनेश ढल्ल साथ मे उनके भाई रोहित ढल्ल ने कुष्ठ आश्रम में सभी को आज इडली,वड़ा और आइस क्रीम का लंगर बांटा। श्री दिनेश ढल्ल ने कहाँ की ऐसी सेवा की भावना बहुत ही कम लोगों में देखने को मिलती है क्योंकि लंगर में जरूरतमंद लोगों को बना हुआ खाना खिलाना अपने आप में ही नर और नारायण सेवा के बराबर है। उन्होंने पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार की तरफ से शुरू किये गए लंगर की तारीफ की और सभी को मुबारक देते हुए कहाँ की वो और उनकी आम आदमी पार्टी हमेशा ही इस कार्य के साथ जुड़े रहेंगे और पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र के साथ मिल कर लोगों की सेवा करते रहेंगे। इस मौके पर विशेष अतिथि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ एसोसिएशन चंडीगढ़ सर्किल के जालंधर से रीजनल सेक्रेटरी श्री विनय डोगरा साथ विशेष डोगरा उनके साथ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन से श्री धरमिंदर सोंधी,श्री करणबीर सिंह,श्री पवन कुमार श्री सतपाल सेतिया,श्री मोहित सेखड़ी ने लंगर लगाने में होने वाले पूण्य के बारे में बताया और कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में और समाज सेवा में पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र ने एक नया आयाम स्थापित किया है ,इसके साथ उन्होंने बाकी लोगों को भी इस पुण्य के काम मे जुड़ने के लिए प्रेरित किया। श्री सतपाल सेतिया की तरफ से आज के इस लंगर में 1100/- रु और श्री रविंदर (किट्टी) की तरफ से 500/- रु की सेवा भी की गई। इस मौके पर पंजाब रिफ्लैक्शन परिवार की तरफ से श्री सुनील कपूर, श्री संजीव कपूर, श्रीमती अंजू कपूर,अमित कपूर,केशव कपूर एवं नमन कपूर ने आये हुए सदस्यो का स्वागत किया और लोगों को लंगर की महत्ता के बारे में बताया और इसके लिए प्रेरित किया। इस मौके पर भसीन ग्राफ़िक्स की तरफ से लंगर में 1100/- रु का योगदान दिया गया ।श्री राजीव छाबड़ा एवं नीरू छाबड़ा ने 1100/- रु का लंगर में योगदान दिया। । प्रमुख समाज सेवक श्री नरिंदर ने इस मौके पर 1100/- रु की लंगर सेवा की। श्री भोले प्रशाद द्वारा 5000/- रु की सेवा की गई। इस मौके पर भास्कर साउंड एवं लाइट के राजीव भास्कर द्वारा लंगर में टेंट एवं साउण्ड की सेवा करके बहुत ही महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस मौके पर श्रीमती कमलेश चड्ढा ने पंजाब रिफ्लेक्शन के पत्रकार हरीश शर्मा की प्रेरणा से लंगर के लिए 500/- रु का योगदान दिया। आज के इस लंगर में दीपक शर्मा, राधा चौहान, किरण आनंद,बीनू खुराना, सुमित कालिया ने शामिल हो कर महत्वपूर्ण योगदान दिया . [metaslider id=25498]